दिल्ली सरकार के द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mahila Samman Yojna) का शुरूआत किया गया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी यह आर्थिक सहायता महिलाओं के बैंक खाते में डायरेक्ट डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ इस योजना के अंतर्गत पात्रता रखने वाली महिलाओं और आवश्यक डॉक्यूमेंट रखने वाली महिलाओं को ही मिल पाएगा।
आज आप सभी को इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि दिल्ली सरकार के द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कौन-कौन से डॉक्यूमेंट होने चाहिए? इसके अलावा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए क्या योग्यता निर्धारित की गई है? इतना ही नहीं आपको मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के बारे में भी आगे आर्टिकल में बताया गया है। आप कृपया आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़े।
CM Mahila Samman Yojna 2024 – 25 • Eligibility • Benefits • Document • Apply Online
योजना | मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना |
राज्य | दिल्ली |
सरकार | दिल्ली सरकार |
योजना लॉन्च | 2024 |
लाभार्थी | दिल्ली की पात्र महिलाएं। |
लाभ राशि | 1 हजार रुपये महीने |
योजना का उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना। |
CM Mahila Samman Yojna 2024, क्या है?
दिल्ली सरकार के द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए, मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की शुरुआत की गई है, इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना। योजना के अंतर्गत दिल्ली सरकार के द्वारा लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने ₹1000 की किस्त ट्रांसफर की जाएगी।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना पात्रता 2024
दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत उन सभी महिलाओं को ₹1000 ट्रांसफर किया जाएगा जिनके पास निम्न पत्रताएं हैं।
- ऐसी महिला जिनके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड है।
- ऐसी महिलाएं जिनके वार्षिक आय ढाई लाख रुपए या उससे काम है।
- ऐसी महिला जिनकी आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच है।
- ऐसी महिला जो सरकारी नौकरी नहीं करती हैं।
Mukhyamantri Mahila Samman Yojna: इन महिलाओं को नहीं मिलेगा 1000 रुपये लाभ
- ऐसी महिलाएं जिनके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड है, उन्हें मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ दिया जाएगा।
- ऐसी महिलाएं जो केंद्र सरकार राज्य सरकार के अंतर्गत स्थाई कर्मचारी हैं, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा।
- इनकम टैक्स भरने वाली महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
- सरकारी पेंशन भोगी महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
- ऐसी महिला जिनकी वार्षिक आय ₹300000 से अधिक है।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना आवेदन कैसे करें?
- मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आफिशियल आवेदन पोर्टल पर जाएं।
- पोर्टल पर आवेदन करने का फॉर्म खोलें।
- अपने सभी महत्वपूर्ण जानकारी को भरें।
- मांगे गए सभी प्रकार के आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
- फार्म में भारी गई सभी प्रकार की जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- जानकारी सही होने पर फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने महिला सम्मान योजना में आवेदन फॉर्म शुरू होने को लेकर 13 दिसंबर को बताया कि इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन अगले 7 से 10 दिनों में शुरू हो जाएगा।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना, के बारे में अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए आप दिल्ली सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।