Mukhyamantri Mahila Samman Yojna 2024: केंद्र सरकार के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश एवं राज्य सरकारों के द्वारा समय-समय पर नई-नई सरकारी योजनाएं शुरू की जाती है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के द्वारा दिल्ली में महिला सम्मान योजना लाने का ऐलान कर दिया गया है। दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओं को महिला सम्मान योजना के अंतर्गत 1000 रुपये महीने देने वाली योजना को मंजूरी दे दी है।
आईए जानते हैं क्या है महिला सम्मान योजना? किन महिलाओं को मिलेगा दिल्ली महिला सम्मान योजना का लाभ? और कैसे करें दिल्ली महिला सम्मान योजना में आवेदन?
क्या है मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना?
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है इस योजना की शुरुआत दिल्ली सरकार के द्वारा की गई है, इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है, इस योजना के तहत दिल्ली सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये आर्थिक सहायता के तौर पर दी जाएगी।
दिल्ली के सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा 1000 रुपये महीने
दिल्ली सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की शुरुआत की गई है आइए जानते हैं किन महिलाओं को मिलेगा इसके लाभ?
- ऐसी महिलाएं जिनके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड है, उन्हें मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ दिया जाएगा।
- ऐसी महिलाएं जो केंद्र सरकार राज्य सरकार के अंतर्गत स्थाई कर्मचारी हैं, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा।
- इनकम टैक्स भरने वाली महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
- सरकारी पेंशन भोगी महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना लाभ लेने के लिए पात्रता
- ऐसी महिला जिनके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड है।
- ऐसी महिलाएं जिनके वार्षिक आय ढाई लाख रुपए या उससे काम है।
- ऐसी महिला जिनकी आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच है।
- ऐसी महिला जो सरकारी नौकरी नहीं करती हैं।
दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को लेकर कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है अब इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये किस्त रूप में दिया जाएगा।