technoly

technoly

technoly

technoly

technoly

technoly

technoly

technoly

technoly

technoly

UP Home Guard Bharti 2024: खुशखबरी! इस महीने तक आ सकती है यूपी होमगार्ड की भर्ती, पढ़े अपडेट

By SHIVMANGAL

Published on:

UP Home Guard Bharti 2024: उत्तर प्रदेश सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के बाद अब नये वर्ष 2025 में युवाओं के लिए एक और नई भर्ती की खुशखबरी दी जा सकती है। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड विभाग के अंतर्गत तकरीबन 44,000 पद पर भर्ती को लेकर ऐलान किया गया है, जिसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। इस भारती को लेकर कहीं नई अपडेट भी सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि यह भर्ती नए वर्ष में फरवरी के बाद से शुरू हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2024 को लेकर होमगार्ड विभाग के द्वारा अपना खुद का एक भर्ती बोर्ड यानी होमगार्ड विभाग भर्ती बोर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। फिर उसके बाद नई भर्ती का नया नियमावली बनाया जाएगा। इस भर्ती बोर्ड के गठन के लिए फरवरी के बजट सत्र में इसका प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

यूपी होमगार्ड की भर्ती 2024 कब आएगी?

प्रदेश की काफी युवाओं को होमगार्ड विभाग के होमगार्ड भर्ती के लिए काफी लंबी समय से इंतजार है, होमगार्ड विभाग भर्ती कब की जाएगी इसकी कोई आधिकारिक डेट नहीं जारी की गई है हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए वर्ष में मार्च से के बाद होमगार्ड भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यूपी होमगार्ड भर्ती के तहत लगभग 44000 पद भरे जाएंगे, यह भर्ती दो चरणों में निकाली जाएगी प्रत्येक चरण को पूरा करने में भर्ती बोर्ड को तकरीबन 6 से लेकर 8 महीने का समय लग सकता है।

UP Home Guard Bharti 2024: 44000 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कुछ महीने पहले यूपी होमगार्ड भर्ती के 44000 पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया था, हालांकि अभी इसकी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग के द्वारा अलग से होमगार्ड भर्ती बोर्ड बनाकर इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा, सूत्रों के मुताबिक यहां भर्ती बोर्ड अगले वर्ष गठित होगा। होमगार्ड भर्ती में दौड़ की टाइमिंग को लेकर फिर से बदलाव किया जा सकता है।

दो चरणों में होगी 44000 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश होमगार्ड के 44000 पदों पर भर्ती दो चरणों में होगी , एक चरण को पूरा करने में तकरीबन 6 से 8 महीने का समय लग सकता है। पहले चरण में लगभग 22000 पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी, उसके बाद फिर 22000 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।

अब तक कैसे हो रही थी भर्ती?

अगर उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की पुरानी नियमावली पर नजर लगाए तो पहले होमगार्ड भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे। हालांकि दसवीं से अधिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को 2 से 5 अंक ज्यादा दिए जाते थे। इसके अलावा 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक के उम्मीदवार होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन कर सकते थे, उम्मीदवारों की मेरिट शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की जाती थी इसके लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं आयोजित होती थी।

2 thoughts on “UP Home Guard Bharti 2024: खुशखबरी! इस महीने तक आ सकती है यूपी होमगार्ड की भर्ती, पढ़े अपडेट”

Leave a Comment