Uttar Pradesh Lekhpal Bharti 2025: अगर आप भी लंबे समय से उत्तर प्रदेश में लेखपाल भारती का इंतजार कर रहे हैं तो आप सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। उत्तर प्रदेश में लेखपाल के तकरीबन 9000 पदों पर भारती की जानकारी सामने आई है। आप सभी को बता दे कि उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC )को अगले हफ्ते तक भर्ती प्रक्रिया का अधियाचन भेजा जाएगा।
उत्तर प्रदेश के 15 मंडलों के द्वारा राजस्व परिषद को समस्त जिलों में लेखपाल के रिक्त पदों की जानकारी मिल चुकी है फिलहाल अभी 3 मंडलों के द्वारा राजस्व परिषद को रिक्त पदों की जानकारी नहीं मिली है , 2 से 3 दिन में इन मंडलों के द्वारा रिक्त पदों की जानकारी मिल जाएगी। जैसे ही समस्त मंडलों के द्वारा रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त होती है उसके बाद लेखपाल भर्ती 2025 का रास्ता साफ हो जाएगा।
युवाओं के लिए खुशखबरी, 9000 पदों पर होगी यूपी लेखपाल की भर्ती
अगर आप भी उत्तर प्रदेश में लंबे समय से लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो आप सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है, उत्तर प्रदेश में तकरीबन 9000 पदों पर लेखपाल की भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश के बाकी के सभी मंडलों के द्वारा जल्द ही राजस्व परिषद को रिक्त पदों की जानकारी मिल सकती है। अगर आप भी यूपी में लेखपाल बनना चाहते हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने में लग जाए। उत्तर प्रदेश लेखपाल की नई भर्ती UPSSSC के माध्यम से की जाएगी।
Lekhpal Bharti 2025: यूपी लेखपाल भर्ती के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
अगर आप भी उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2025 में शामिल होना चाहते हैं तो आप सभी के लिए यह जरूरी योग्यताएं होनी चाहिए।
- लेखपाल भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विद्यालय या बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
- साथ ही साथ उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2024 का नवीनतम वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए।
- लेखपाल भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास NIELIT से C.C.C. का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
UP Lekhpal Bharti 2025: आयु सीमा कितनी होनी चाहिए
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष है और अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए हालांकि ऐसे उम्मीदवार जो आरक्षित वर्ग की कैटेगरी में आते हैं उन्हें सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी, OBC वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी तो वहीं ऐसे कैंडिडेट जो SC और ST वर्ग से आते हैं उन्हें 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।